छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

युवा शक्ति को नई जिम्मेदारी: सालर-मल्दा मंडल में भाजपा युवा मोर्चा का विस्तार,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

दीपक कुमार पटेल व दिलीप चौहान बने महामंत्री, धजाराम पटेल को मंत्री की जिम्मेदारी

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़।
संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा युवा मोर्चा ने बड़ा कदम उठाया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में जारी सूची के अनुसार दीपक कुमार पटेल एवं दिलीप चौहान को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं धजाराम पटेल को मंत्री और ओमप्रकाश पटेल को सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाइयों ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। युवाओं को जिम्मेदारी देने से न केवल उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, बल्कि संगठन को भी नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्य करते हुए पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे और मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़