छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

PM किसान आवेदनों पर बवाल: कृषि अधिकारी का ‘गुस्सा’ बना आफत, पत्रकार, हितग्राही,से मारपीट के बाद सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर,,, 

कलेक्टर की मंजूरी के बाद बड़ी कार्रवाई, आचरण नियम तोड़ने पर तुरंत निलंबन

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदनों के निराकरण के दौरान जिला कृषि कार्यालय में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे महकमे को हिला दिया। हितग्राही की समस्या सुनने के बजाय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि बात सीधे मारपीट तक पहुंच गई। मामले ने तूल पकड़ा तो प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।

16 अप्रैल 2026 को पत्रकार पोसराम साहू छह आवेदनों के निराकरण के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उप संचालक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाखा प्रभारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल को पोर्टल पर जांच कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

लेकिन, समाधान के बजाय हालात बिगड़ गए। आरोप है कि अधिकारी प्रवीण पटेल ने आवेश में आकर पत्रकार,पोसराम साहू और उनके साथी के साथ मारपीट कर दी। सरकारी कार्यालय में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

घटना के बाद अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उप संचालक कृषि ने कलेक्टर की मंजूरी से कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवीण कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सारंगढ़ कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

सरकारी दफ्तर में ‘दबंगई’ पर जीरो टॉलरेंस का संदेश
इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्त चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है कि आम नागरिकों के साथ अभद्रता या हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़