छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिक्षा की राह में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा: पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने किया वितरण, कहा— शिक्षा ही बदल सकती है बेटियों का भविष्य

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। बालिका शिक्षा को नई उड़ान देने और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शनिवार को पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ में कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेटी केवल दूरी या आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई छात्राओं को विद्यालय पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। सरस्वती निःशुल्क साइकिल वितरण योजना इस समस्या का प्रभावी समाधान बनकर सामने आई है और इससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ पढ़ाई में निरंतरता भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन है। मेहनत, अनुशासन और समय के सदुपयोग से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज मिली यह साइकिल केवल विद्यालय आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने सभी छात्राओं से पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अध्ययन कर अपने माता-पिता, विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। समय की बचत होने से वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी और अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

कार्यक्रम में प्राचार्य एल. पी. पटेल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे संकल्प अभियान की भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने रचा इतिहास, ब्लॉक के बाद जिला स्तर पर भी हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,, शिक्षा के नए सूर्योदय की ओर सारंगढ़-बिलाईगढ़, डायट कॉलेज युवाओं के स्वर्णिम भविष्य का आधार : संजय भूषण पांडे, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,