छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मुख्य अतिथि भदंत भिक्खु धम्म तप की उपस्थिति में सारंगढ़ में भव्य अंबेडकर 135 वीं जयंती, पुलिस सुरक्षा में निकली ऐतिहासिक रैली, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

पुष्प वाटिका से निकली भव्य शोभायात्रा, जनपद पंचायत प्रांगण में केक काटकर बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सारंगढ़ में भव्य रैली और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुष्प वाटिका से निकली विशाल रैली जनपद पंचायत कार्यालय तक पहुंची, जहां श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ बाबा साहब को नमन किया गया।

जनपद पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में मार्गदर्शक हैं।

मुख्य अतिथि पूज्य भदंत भिक्खु धम्म तप (तपोभूमि राजनांदगांव) का भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पुष्पवर्षा से किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने मिलकर केक काटकर बाबा साहब का 135वां जन्मोत्सव मनाया।

समिति के संस्थापक एवं क्रांतिकारी शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने कहा कि सारंगढ़ की धरती पर पहली बार इस तरह का ऐतिहासिक आयोजन हुआ है, जहां सभी जाति और धर्म के लोग एक साथ आकर बाबा साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। यह सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

🔹 पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे हजारों की भीड़ के बीच भी अनुशासन बना रहा।

कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह, सोनी बंजारे, अरुण मालाकार, विनोद भारद्वाज, राजीव ठाकुर, रोहित महिलाने सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और हजारों की संख्या में आमजन शामिल हुए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति लोक कला मंच के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल और भी उत्सवमय हो गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, अनुशासन और उत्साह की मिसाल देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़