किसान परिवार के नर्सिंग साहू ने किया कमाल, 10वीं में 80% अंक लाकर बढ़ाया मान,पढ़े पूरी खबर,,,,,,

ग्राम पंचायत दानसरा के शासकीय हाई स्कूल का छात्र, मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़ दानसरा। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से ग्राम पंचायत दानसरा के होनहार छात्र नर्सिंग साहू ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शासकीय हाई स्कूल दानसरा के छात्र नर्सिंग की इस उपलब्धि से घर परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है।
नर्सिंग साहू एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए संसाधन नहीं, बल्कि मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नर्सिंग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता घर परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह संभव हो सका। वे आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।
ग्रामवासियों का कहना है कि नर्सिंग की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनके अनुशासन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग जैसे विद्यार्थी ही स्कूल और समाज का नाम रोशन करते हैं।




