जिला चिकित्सालय सारंगढ़ की बड़ी उपलब्धि, CTT ऑपरेशन में बनाया नया रिकॉर्ड, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

173 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन, हर हितग्राही को ₹2000 प्रोत्साहन राशि
विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़ |जिला चिकित्सालय सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए CTT (महिला नसबंदी) ऑपरेशन अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल में अब तक कुल 173 महिलाओं के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जो परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
यह अभियान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। वहीं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सा टीम निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में जुटी हुई है।
23 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान में सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू एवं उनकी प्रशिक्षित ओटी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीम की दक्षता और समर्पण के चलते कम समय में बड़ी संख्या में सुरक्षित ऑपरेशन संभव हो सके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण उपचार देना प्राथमिकता है। CTT ऑपरेशन की बढ़ती संख्या से स्पष्ट है कि लोगों का भरोसा अस्पताल पर मजबूत हुआ है। उन्होंने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह सेवा जारी रखने की बात कही।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी हितग्राहियों को शासन के निर्देशानुसार प्रति ऑपरेशन ₹2000 की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।




