छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विद्यालय के प्रथम दिवस कटेली में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्यौता भोज का आयोजन, शामिल हुए बीईओ आर.पी. जांगड़े, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेली में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आर.पी. जांगड़े मुख्य रूप से शामिल हुए और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी एवं पुराने विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई। बीईओ आर.पी. जांगड़े ने बच्चों को नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल, सुरक्षित और सफल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने उपस्थित पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बीईओ जांगड़े ने कहा कि शासन द्वारा संचालित शाला प्रवेश उत्सव और न्यौता भोज जैसी पहलें विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन बढ़ता है तथा शिक्षा के प्रति उत्साह और रुचि विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान बीईओ ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराए और उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करे।

न्यौता भोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में बीईओ आर.पी. जांगड़े ने बच्चों के साथ बैठकर न्यौता भोज ग्रहण किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. जांगड़े, संस्था प्रमुख शिव राठिया, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वर्जन – आर.पी. जांगड़े, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़

“न्यौता भोज और शाला प्रवेश उत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा समुदाय और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले।”

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़