छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

परीक्षा जीवन का अभिन्न अंग, घबराएं नहीं: संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। परीक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जो केवल ज्ञान का ही नहीं बल्कि धैर्य, अनुशासन, समयबद्धता, समर्पण और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता का भी मूल्यांकन करती है। परीक्षा कोई अंतिम निर्णय नहीं है, इसलिए विद्यार्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं, बल्कि इसे उत्सव के रूप में आत्मसात करना चाहिए। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए विद्यार्थी अनावश्यक तनाव न लें। जीवन में हर कदम पर परीक्षा का सामना करना पड़ता है। परीक्षा के परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण वह अनुभव है, जो इस प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होता है। परीक्षा जीवन कौशलों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है और सकारात्मक बदलाव लाकर समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से स्वयं पर विश्वास रखने का आग्रह करते हुए कहा कि एक परीक्षा किसी के कौशल या भविष्य का पूर्ण मापदंड नहीं होती। परीक्षा जीवन को संवारने का अवसर देती है तथा व्यक्तित्व को निखारकर आत्मविकास को बढ़ावा देती है।

उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जिनमें जिले भर के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी कार्यालय से अब नए केंद्र तक: हर शनिवार होगी काउंसलिंग, टूटते रिश्तों को जोड़ेगा ‘एकत्व परिवार परामर्श केंद्र, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, बिलाईगढ़ में 10 अप्रैल को विशेष दिव्यांग जांच शिविर, मौके पर ही होगा परीक्षण और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर,,, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोन्दा में जनसुनवाई: एसडीएम की मौजूदगी में खदान विस्तार को समर्थन, भारी पुलिस बल तैनात, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, फर्जी दस्तावेजों से 31 लाख की ठगी का पर्दाफाश, सरसींवा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, विधायक कविता प्राण लहरे का कल का व्यस्त दौरा, कई सामाजिक व विकास कार्यों में होंगी शामिल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,