छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बसंत पंचमी पर बच्चों की प्रतिभा को मिला मंचजनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़।नईदुनिया दिलीप टंडन 🖊️🖊️🖊️
ग्राम पंचायत परसकोल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बसंत पंचमी के अवसर पर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें कार्यक्रमों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच चंद्रशेखर पटेल, उपसरपंच श्रीमती सावित्री यादव, प्रधान पाठक विनोद साहू सहित लालसाय निषाद, भागीरथी यादव, महेश साहू, किंकर निषाद, तुलसी साहू, त्रिनाथ श्रीवास, लखन पटेल, चूड़ामणि साहू, बाबूलाल जायसवाल, घनश्याम साहू, प्रीति जायसवाल, उमा साहू, चन्द्रिका साहू, भगवान दास, परदेशी जी सहित छात्र-छात्राएं अंजू, धनेश्वरी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,