छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: सतीश यादव ने साहनी मोहल्ले में बांटे कंबल, पढ़े पूरी खबर,,,,

सारंगढ़। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने समाजसेवी सतीश यादव का वस्त्रदान अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में उन्होंने शहर के साहनी मोहल्ले में जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया।

समाजसेवी सतीश यादव भीषण सर्दी से लोगों को बचाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न इलाकों में स्वयं पहुंचकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित कर रहे हैं। इसके लिए वे अपने परिवार एवं परिचितों से पुराने-नए कपड़े एकत्र कर रहे हैं, जिसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर कैंप और स्टॉल लगाकर जरूरतमंदों तक ये सामग्री पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जो भी जरूरतमंद हैं, वे इसका लाभ ले सकते हैं। देश के कई हिस्सों में ठंड के कारण जानलेवा हालात बन जाते हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जिनके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं होते। ऐसे में यह छोटा-सा प्रयास उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

इसके अलावा सतीश यादव द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी परिवारों के बच्चों को स्वेटर, कॉपी-किताबें, स्टेशनरी सामग्री और चॉकलेट का वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों को भी गर्म कपड़े दिए गए।

स्थानीय लोगों ने समाजसेवी सतीश यादव के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण जगाते हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,