छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला अस्पताल में फल वितरण कर मनाया गया जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का जन्मदिन, युवा मोर्चा ने दिया सेवा का संदेश, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वार्डों में पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों के बीच आत्मीय माहौल देखने को मिला।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन को यदि सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाए तो यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का बेहतर उदाहरण बनता है। इसी भावना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उनके जनसेवा कार्यों की सराहना भी की गई।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़