छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा, 33 जिलों के युवक होंगे शामिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़,
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे।

यह भर्ती केवल उन्हीं युवाओं के लिए है, जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफलता प्राप्त की है। सफल अभ्यर्थी अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) श्रेणियों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं, साथ ही अभ्यर्थियों की पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे जा चुके हैं। उम्मीदवारों को भर्ती स्थल पर एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर में दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को दलालों एवं फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की अपील करते हुए दोहराया है कि भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और निष्पक्ष है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़