Letest News

धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर की सख्ती, अवैध धान पर लगातार कार्रवाई,पढ़े पूरी खबर,,,,

साधान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर की सख्ती, अवैध धान पर लगातार कार्रवाईरंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को दानसरा स्थित धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से व्यवस्था व सुविधाओं की जानकारी ली तथा ढेरी में रखे धान की नमी जांच कराई, जो मानक के अनुरूप पाई गई।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि केवल वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी की जाए। इसके साथ ही सिलाई कार्य उसी दिन पूरा करने, धान को किस्मवार अलग-अलग स्टैक करने तथा बरसात की स्थिति में तिरपाल की समुचित व्यवस्था रखने को कहा। उन्होंने केंद्र में सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की भी जांच की।

डॉ. कन्नौजे ने साफ निर्देश दिए कि बिचौलियों के धान को किसी भी स्तर पर प्रवेश न मिले। खेत से लेकर चेक पोस्ट और एग्रीस्टैक तक हर स्तर पर कड़ी जांच अनिवार्य होगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे और खाद्य सहायक अधिकारी विद्यानंद पटेल मौजूद रहे।

जिले में लगातार कार्रवाई, 3770 क्विंटल अवैध धान जब्त

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. कन्नौजे के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अब तक 3770 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.16 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

खाद्य, सहकारिता, राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा की जा रही इन कार्रवाइयों से बिचौलियों और अवैध व्यापारियों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी सीजन के दौरान ऐसी जांचें निरंतर जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,