Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर वीरों के बलिदान को नमन, खुशी बांटने आया आजादी का पर्व, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम बंजारी निवासी एवं पूर्व प्रधानपाठक जगतसिंह ठाकुर ने ताटंक छंद में देशभक्ति से ओत-प्रोत रचना प्रस्तुत की है। रचना में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों, क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के त्याग व संघर्ष को याद किया गया है।

कवि ने अपनी रचना के माध्यम से कहा है कि आजादी वर्षों के संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर भी है। रचना में नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस खुशी बाँटने आया :
{ ताटंक छन्द }

खून बहा वीर सपूतों ने , नव आजादी लाया है ।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।

काटे अनेक वीर जेल है , असंख्य ने कालापानी ,
बहुतों ने अंग्रेजों को है , याद दिला दी थी नानी ।
तब हम जंजीर गुलामी की , दाग छुड़ाने पाया है ।।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।१।।

फाँसीपर झूले नर – नारी , कोड़े अनेक खाये थे ,
नाबालिक वीर सपूतों ने , क्रांतिवीर बन आये थे ।
वन्देमातरम गान हमने , गाँव – गली में गाया है ।।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।२।।

बेटी तक भारत माता की , धैर्य शौर्य दिखलायीं थीं ,
आजादी हित वे गोरों के , सीना छेद बतायीं थीं ।
सरकार हिली अंग्रेजों की , ब्रिटिश देश थर्राया है ।।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।३।।

अपना खून बहाये कितने , लड़कर वीर सपूतों ने ,
तब यह स्वतंत्रता हाथों में , दी हमें देवदूतों ने ।
देश बचाना होगा हमको , ऐसा अवसर आया है ।।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।४।।

भारत माता बहुत दुखी है , छुपे हुए गद्दारों से ,
होगा देश बचाना हमको , इन द्रोही मक्कारों से ।
गाते रहे नित अन्य का ये , नमक देश का खाया है ।।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।५।।

माँगकर न पाये आजादी , क्रान्ति किये हम वर्षों से ,
स्वतंत्रता ‘ठाकुर’ तब पाये , सदियों के संघर्षों से ।
धर्म हमारा देश बचाना , राष्ट्र भक्त को भाया है ।।
पावन उत्सव स्वतंत्रता का , खुशी बाँटने आया है ।।६।।

— जगतसिंह ठाकुर
पूर्व प्रधानपाठक
ग्राम बंजारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़