मनसा नर्सिंग होम से मारुति कार में निकले विघ्नहर्ता, खाड़ाबंद तालाब में विधिविधान से विसर्जन, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

नौ दिन पूजा-अर्चना के बाद विघ्नहर्ता गणेश को दी विदाई, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन 🖊️🖊️🖊️
सारंगढ़,मनसा नर्सिंग होम सारंगढ़ में नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को विघ्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमा का विधिविधान से विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान गणेश जी की प्रतिमा को मारुति कार में विराजमान कर खाड़ाबंद तालाब ले जाया गया, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
मान्यता है कि सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आराधना करने से शुभ कार्यों का शुभारंभ होता है और विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। इसी आस्था के साथ मनसा नर्सिंग होम में गणेशोत्सव के दौरान नौ दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धि की भी पूजा कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के अवसर पर मनसा नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ. जे.एन. शुक्ला, डॉ.अनूप अग्रवाल, डॉ.रूपेश पटेल, डॉ.दीपक पटेल,घोष,नर्सिंग होम स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने पूजा-पाठ में शामिल होकर भगवान गणेश की आरती की और गौरी नंदन गणेश जी को भावपूर्ण विदाई दी।
नौ दिनों तक नर्सिंग होम परिसर में गणपति की पूजा से भक्तिमय वातावरण बना रहा। विसर्जन के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश से अगले वर्ष पुनः पधारने की प्रार्थना की। भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ विघ्नहर्ता को विदाई दी।
इस अवसर पर सभी ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद मनसा नर्सिंग होम में नौ दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ।




