पीएम श्री विद्यालय में लॉटरी से हुआ प्रवेश, पारदर्शी प्रक्रिया में चयनित हुए विद्यार्थी,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़। पीएम श्री विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई। प्राचार्य एल. पी. पटेल के दिशा निर्देशन में प्राप्त आवेदनों के आधार पर लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्राचार्य एल. पी. पटेल ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, तकनीकी ज्ञान, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।




