छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि, दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए पत्रकार साथी

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। ग्राम खुर्सी निवासी पत्रकार योगेश कुर्रे की दादी स्वर्गीय श्रीमती श्यामबाई कुर्रे का निधन दिनांक 01 मई 2026, शुक्रवार को हो गया था। उनका दशकर्म कार्यक्रम शनिवार 09 मई 2026 को ग्राम खुर्सी में श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस दुखद अवसर पर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष दीपक थवाईत सहित किशोर मनहर, रोशन, दिलीप टंडन एवं टार्जन महेश उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उपस्थित पत्रकार साथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
दशकर्म कार्यक्रम में गांव एवं आसपास क्षेत्र के लोगों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वर्गीय श्रीमती श्यामबाई कुर्रे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़