छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला और रात्रिकालीन कवि सम्मेलन, ‘सारंगढ़ रत्न’ से होगा सम्मानपढ़े पूरी खबर

सारंगढ़ लाइव TV छत्तीसगढ़
सारंगढ़ जिले में पत्रकारिता, कला, ज्ञान और कौशल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला एवं रात्रिकालीन कवि सम्मेलन का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन गुरुघासीदास पुष्प वाटिका, सारंगढ़ में संपन्न होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को “सारंगढ़ रत्न” सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री मान. श्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (छत्तीसगढ़) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्री गोविंद शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री नरेश चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पत्रकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से भी पत्रकार बंधु सहभागिता करेंगे। कार्यशाला के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों, चुनौतियों और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही रात्रिकालीन कवि सम्मेलन में कवियों की सशक्त रचनाओं से साहित्यिक रंग बिखरेगा।

आयोजक अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ ने छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकार संघों और पत्रकार साथियों से 11 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में सादर उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। यह आयोजन न केवल पत्रकारों के लिए उपयोगी मंच सिद्ध होगा, बल्कि जिले की सांस्कृतिक और बौद्धिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़