छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

18 मई से शुरू होगा हाइड्रोसील ऑपरेशन महाभियान, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को ‘हाइड्रोसील मुक्त’ बनाने का लक्ष्य, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को ‘हाइड्रोसील मुक्त’ बनाने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में आगामी 18 मई 2026 से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हाइड्रोसील (अण्डकोष) के निःशुल्क ऑपरेशन की विशेष सुविधा प्रारंभ की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में इस अभियान के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जिले के प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक उपचार की सुविधा पहुंचाना और उन्हें गंभीर बीमारी से राहत दिलाना है।

विकासखंडवार तय किया गया शेड्यूल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकासखंडवार भर्ती एवं ऑपरेशन दिवस निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक शिविर में अधिकतम सात मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।

बरमकेला विकासखंड – प्रत्येक सोमवार भर्ती एवं जांच, मंगलवार को ऑपरेशन

सारंगढ़ विकासखंड – प्रत्येक बुधवार भर्ती एवं जांच, गुरुवार को ऑपरेशन

बिलाईगढ़ विकासखंड – प्रत्येक शुक्रवार भर्ती एवं जांच, शनिवार को ऑपरेशन

लाइन लिस्ट के आधार पर बुलाए जाएंगे मरीज

CMHO डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव में मरीजों की पहचान कर लाइन लिस्ट तैयार की जा रही है। विकासखंडों से प्राप्त सूची के अनुसार ही मरीजों को जिला चिकित्सालय बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

आयुष्मान कार्ड लाना होगा जरूरी

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को आयुष्मान कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। जिनके पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है, वे राशन कार्ड और आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी हाइड्रोसील ग्रसित नागरिकों से इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के नागरिकों को स्वस्थ और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़