Letest News

नवीन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सारंगढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, सत्ताधारी दल की जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, वरिष्ठ सदस्य अरविन्द हरिप्रिया, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार प्रकाश पटेल, आयोजक प्रभारी प्राचार्य रामचंद्र भैना, लोकेश्वर पटेल, रमेश सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को संबल, प्रेरणा और सही दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर,,,, श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न पढ़े पूरी खबर,,,,, राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के चलते पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर स्थगित, अब 10 फरवरी को होगा आयोजनपढ़े पूरी खबर,,,,,, नवीन कन्या महाविद्यालय का पहला वार्षिक स्नेह सम्मेलन बना यादगार, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, पढ़े ... डार्क कपड़ों पर ज्यादा बैठते हैं मच्छर, फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार दवा जरूरी: डॉ. एफ.आर. निराला पढ़े पूरी खबर,,,,,,