छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

5 MMU वाहन बंद, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित — संजय भूषण पाण्डेय ने विभाग को लिखा पत्र, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

बिशालपुर, नईदुनिया, दिलीप टंडन
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के पांच वाहन अनुबंध समाप्त होने के बाद बंद हो गए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि REC और Doctor For You के स्टेट कोऑर्डिनेटर के बीच हुए अनुबंध के तहत 7 अगस्त 2024 से जिले में पांच MMU वाहनों का नियमित संचालन किया जा रहा था। इन वाहनों के माध्यम से दूर-दराज के गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही थीं, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा था।

31 दिसंबर 2025 को अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद से वाहनों का संचालन बंद है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गई हैं।

संजय भूषण पाण्डेय ने पत्र के माध्यम से विभाग से अनुरोध किया है कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए MMU वाहनों के नियमित संचालन के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सकें।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर,,,, श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न पढ़े पूरी खबर,,,,, राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के चलते पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर स्थगित, अब 10 फरवरी को होगा आयोजनपढ़े पूरी खबर,,,,,, नवीन कन्या महाविद्यालय का पहला वार्षिक स्नेह सम्मेलन बना यादगार, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, पढ़े ... डार्क कपड़ों पर ज्यादा बैठते हैं मच्छर, फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार दवा जरूरी: डॉ. एफ.आर. निराला पढ़े पूरी खबर,,,,,,