Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में प्रेस वार्ता, नजमा अजीम खान बोलीं—नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ाया गया, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हमला: “विपक्ष के स्वार्थ ने रोका ऐतिहासिक सुधार”

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत गरमा गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अल्पसंख्यक आयोग की राष्ट्रीय सदस्य श्रीमती नजमा अजीम खान ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक अवसर विपक्ष के स्वार्थ की भेंट चढ़ गया।

प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती नजमा अजीम खान ने पत्रकारों के प्रश्नों का सधे हुए शब्दों में जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि यह अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्धारण में समान भागीदारी देने का संकल्प था। उन्होंने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी रहा है, ऐसे में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का अधिकार देना समय की मांग थी, लेकिन विपक्ष ने इसे भी राजनीति का शिकार बना दिया।”यह आरोप लगाया कि पिछले तीन दशकों से विपक्षी दल महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल दिखावटी समर्थन देते रहे हैं। “हर बार समर्थन के साथ ‘लेकिन’ जोड़कर इस महत्वपूर्ण पहल को रोका गया। तकनीकी बहानों और राजनीतिक समीकरणों के चलते महिलाओं के हक को टाला गया,”नजमा अजीम खान ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि देश की माताओं, बहनों और बेटियों ने वर्षों से इस दिन का इंतजार किया, लेकिन विपक्ष ने उनकी उम्मीदों को फिर तोड़ दिया। “यह केवल सीटों का सवाल नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी भागीदारी का विषय है,”कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि कई मौकों पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की गई। वहीं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए ,कहा कि आज महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं से लेकर आर्थिक सशक्तिकरण तक नई दिशा मिली है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि महिला आरक्षण के समर्थन में पार्टी द्वारा महिला आक्रोश रैली भी निकाली गई है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें, शिव कुमारी साहू, रागिनी केशरवानी, रविता भारद्वाज, रमशीला साहू, राधिका चंद्रा, केसर चंद्रा, भरत जाटवर, प्रकाश अग्रवाल, चिंता साहू, परिमल चंद्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रागिनी केशरवानी ने किया, जबकि जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़