छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विधायक कविता प्राण लहरे का कल का व्यस्त दौरा, कई सामाजिक व विकास कार्यों में होंगी शामिल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे 5 अप्रैल रविवार को क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

सुबह 10:30 बजे वे ग्राम केडियारवार में स्वर्गीय जीवराज प्रकाश रात्रे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके पश्चात 11:30 बजे ग्राम मोहतरा (न) में मोहतरा से मुड़ीहीघाटी तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगी।

दोपहर 1:30 बजे ग्राम कैथा में श्री पुरुषोत्तम साहू की धर्मपत्नी के दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगी। इसके बाद 2:30 बजे ग्राम पुरगाँव में युवा नेता संजय साहू के यहां आयोजित षष्ठी व संस्कार कार्यक्रम में भाग लेंगी।

विधायक लहरे 3:30 बजे ग्राम सेंदुरस में श्री शिवनाथ प्रजापति के सुपुत्र के षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं शाम 4:30 बजे ग्राम पीपरडुला में श्री हेमंत प्रसाद टाण्डेल की सुपुत्री के विवाह पूर्व हल्दी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं देंगी।

इस दौरान वे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे संकल्प अभियान की भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने रचा इतिहास, ब्लॉक के बाद जिला स्तर पर भी हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,