छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटना ही सच्चा सुख – सतीश यादववृद्धाश्रम में जन्मदिन मना कर दिया सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश, पढ़े पूरी खबर,,,,,

पत्नी के जन्मदिन पर वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर यादव परिवार ने दिया मानवीय संदेश

सारंगढ़।नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़,निजी खुशियां जब बुजुर्गों के साथ बांटी जाती हैं तो उनका आनंद कई गुना बढ़ जाता है और मन को आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। वृद्धाश्रम में रह रहे एकाकी बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्चा सुख है। उक्त बातें समाजसेवी सतीश यादव ने कही। वे अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने सारंगढ़ स्थित आशा निकेतन वृद्ध आश्रम पहुंचे थे।

इस अवसर पर यादव परिवार ने बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाया, उन्हें उपहार भेंट किए और साथ बैठकर भोजन किया। अपने बीच अपनापन पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई बुजुर्ग पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए, तो वहीं कुछ की आंखें नम हो उठीं।
कार्यक्रम में उपस्थित खेल अधिकारी फकीरा यादव ने कहा कि पत्नी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत आनंददायी और प्रेरणादायक अनुभव है। उन्होंने समाज से अपील की कि परिवार से अलग रह रहे वृद्धजनों का सम्मान किया जाए और यथासंभव उनकी आर्थिक व सामाजिक सहायता की जाए, ताकि सबका साथ, सबका विकास की भावना साकार हो सके।
इस दौरान बुजुर्गों को उपहार वितरित किए गए। बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया—कई गीत सुनाए गए और फिल्मी गीतों पर बुजुर्ग झूमते नजर आए। जन्मोत्सव मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि खुशियों की सच्ची परिभाषा बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने में ही निहित है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़