जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में दिव्यांग/मेडिकल बोर्ड प्रत्येक बुधवार को, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन 🖊️🖊️🖊️
सारंगढ़। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मेडिकल बोर्ड/दिव्यांग बोर्ड की बैठक प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित की जाती है। इस दौरान पात्र आवेदकों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि आम नागरिक समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर बोर्ड की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को नेत्र रोग विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं, अतः नेत्र संबंधी आवेदक निर्धारित तिथि को ही उपस्थित हों।
जिला चिकित्सालय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय का पालन करें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक जांच व कागजात पूर्ण रखें।
— जिला चिकित्सालय सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)




