छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़-बिलाईगढ़

उड़ीसा से गांजा ला रहे दो तस्कर सरिया में धराए, स्विफ्ट डिजायर से 25.935 किलो गांजा जब्त, पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़–बिलाईगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की ओर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक WB 06 F 4202 उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया की ओर आ रही है। सूचना पर थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम शीतल प्रकाश पिता संतोष कुमार पाठक, निवासी मेडकी, थाना मऊरानीपुर, जिला झांसी (उत्तरप्रदेश) बताया, जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू केंवट पिता ध्रुवराम केंवट, निवासी आजादपुरा, थाना कोतवाली, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) बताया।

गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर उसमें सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखे 25 पैकेट गांजा, कुल वजन 25 किलो 935 ग्राम, बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा जिला सोनपुर (उड़ीसा) से लाकर कटनी और झांसी में बिक्री करने जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से गांजा के अलावा स्विफ्ट डिजायर कार, लावा कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 7 लाख 51 हजार 800 रुपये बताई गई है। इस मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 10/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना सरिया पुलिस और साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

उड़ीसा से गांजा ला रहे दो तस्कर सरिया में धराए, स्विफ्ट डिजायर से 25.935 किलो गांजा जब्त

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़