Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

70 महिलाओं की एकजुटता से साकार हुआ श्रीराम मंदिर, 25 जनवरी को कुम्भ भराई

दानसरा में श्रीराम मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, साज–सज्जा के लिए सहयोग की अपील

महतारी वंदन से मंदिर तक : 70 महिलाओं की आस्था ने रचा इतिहास

आस्था की अलख : महतारी वंदन से मंदिर निर्माण तक

सारंगढ़ | नईदुनिया प्रतिनिधि दिलीप टंडन🖊️🖊️🖊️

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम दानसरा आज आस्था, समर्पण और महिला सशक्तिकरण की अनुपम मिसाल बन चुका है। गांव की 70 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को आधार बनाकर श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसे साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की।

महिलाओं द्वारा गठित मंदिर निर्माण समिति के अनुसार मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा सहित धार्मिक आयोजनों में 50 लाख रुपये से अधिक व्यय का अनुमान है। समाज के सहयोग से अब तक उल्लेखनीय दान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री द्वारा 5 लाख रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार 1 लाख, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 51 हजार, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जलान 51 हजार, शिवरीनारायण से पवन 51 हजार, संदीप की बुआ 51 हजार तथा पूर्व कलेक्टर द्वारा 20500 रुपये एवं सुरक्षा अनुसार अन्य दानदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर मंदिर निर्माण हेतु सहयोग किया है।

अध्यक्ष चमेली व समिति की अपील

मंदिर निर्माण समिति की अध्यक्ष चमेली ने नईदुनिया दिलीप टंडन को बताया कि “अब तक जितनी राशि प्राप्त हुई है, उसी से मंदिर का ढांचा और मुख्य कार्य पूर्ण किया गया है। वर्तमान में मंदिर के अंतिम स्वरूप, साज–सज्जा, शिखर, रंग-रोगन एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शेष हैं, जिसके लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है। समिति समस्त श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं दानदाताओं से सहयोग की अपील करती है ताकि प्रभु श्रीराम का मंदिर पूर्ण रूप से भव्य स्वरूप में तैयार हो सके।”

महिलाओं की इस प्रेरक पहल को नईदुनिया में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद इसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया, जिससे यह अभियान प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सहित कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि ग्राम दानसरा पहुंचे और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की

इसी क्रम में कुम्भ भराई कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है

ग्रामवासियों का संदेश
ग्राम दानसरा के समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से परिवार सहित उपस्थित होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।
जय श्रीराम
भाग 2

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़