सारंगढ़-बिलाईगढ़

धारदार हथियार से पड़ोसी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

कोसीर। कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जशपुर कछार में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी ने पड़ोसी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 10 जनवरी 2026 की संध्या करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कंचराम माली धारदार हथियार लेकर पड़ोसी मिट्टू लाल यादव के घर पहुंचा और घर के अंदर घुसकर उस पर हमला कर दिया। उस समय मिट्टू लाल यादव घर की परछी में बैठा हुआ था। आरोप है कि कंचराम माली ने अपने भतीजे के लिए किरण यादव को छह महीने बाद उठाकर ले जाने और अपनी बात मानने की धमकी दी, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने मिट्टू यादव पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

हमले में मिट्टू यादव के सिर एवं दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। घायल के चीखने की आवाज सुनकर उसका बड़ा भाई गोरेलाल यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन उसे भी रोकने के प्रयास में हाथ में चोट लग गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से झगड़ा थमा, जिसके बाद आरोपी मौके पर ही हथियार छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोसीर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मौके का निरीक्षण कर धारदार हथियार जब्त किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कंचराम माली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़