छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़–रायगढ़ रोड निर्माण में गंभीर लापरवाही, अधूरा भराव और जलता ठूंठ बना राहगीरों के लिए खतरा, पढ़े पूरी खबर,,,,

सड़क बनी, सुरक्षा भूली: सारंगढ़–रायगढ़ रोड पर अधूरा काम और जलता ठूंठ

सारंगढ
सारंगढ़–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर जारी सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी सामने आ रही है। सड़क की सतह तो बना दी गई है, लेकिन उसके दोनों ओर मटेरियल को समतल कर विधिवत पाटा नहीं गया, जिससे यह मार्ग अब दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क किनारे गड्ढे, ढीली मिट्टी और बिखरा हुआ मटेरियल साफ दिखाई दे रहा है, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

सारंगढ सराईपाली रोड को नगर के अंदर से चौड़ीकरण कर व्यवस्थित किया जा रहा है। इस कार्य मे जगह ठेकेदार के मनमानी के चलते लापरवाही उजागर हो रही है। जिसमें निर्माणधीन सड़क के किनारे बड़े बड़े पेड़ को काटा गया है। लेकिन उसे निकाला नही गया है।
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब सड़क किनारे कटे हुए पेड़ का ठूंठ जलता हुआ पाया गया। ठूंठ से उठता धुआं न केवल वाहन चालकों का ध्यान भटका रहा है, औऱ दुर्घटना का भी शिकार हो रहे है।

बताया जा रहा है कि इसे जलाया गया है ताकि पेड़ का नामो निशान मिट सके। खासकर रात के समय यह जलता ठूंठ और अधूरा भराव जानलेवा खतरा पैदा कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई के बाद ठूंठ को हटाने के बजाय लापरवाहीपूर्वक वहीं छोड़ दिया गया। इसके साथ ही सड़क किनारे मटेरियल की उचित भराई नहीं की गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे में गड्ढे और असंतुलित जमीन नजर नहीं आने के कारण हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।क्षेत्र वासी प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की जा रही है कि सड़क के दोनों ओर मटेरियल को नियमानुसार समतल कर पाटा जाए, जलते हुए ठूंठ को तत्काल हटाया जाए तथा पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की मांग कर रहे है। ताकि सारंगढ़–रायगढ़ रोड पर आम जनता की आवाजाही सुरक्षित एवं शासन द्वारा आवंटित जनता के राशि का दुरुपयोग भ्र्ष्टाचार होने से रोका जा सके।

सड़क की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल

ग्रामीणों और वाहन चालकों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी राशि से हो रहे इस कार्य में यदि समय रहते सुधार और जांच नहीं की गई, तो भविष्य में सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी और दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़