छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: फर्सवानी प्राथमिक शाला में उत्साह के साथ हुआ वृक्षारोपण,पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक शिक्षक श्रीमती सुखमती चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक रविशंकर पटेल एवं सहायक शिक्षक मेहतर भोय की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। बच्चों ने “एक पेड़ आज, हरी-भरी कल की ओर” तथा “एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ जीवन के नाम” जैसे नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

श्रीमती सुखमती चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वर्षा में सहायक बनने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा जीव-जंतुओं को आश्रय देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब सभी मिलकर पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, स्कूल शिक्षा समिति के सदस्य, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय की इस पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़