छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

फर्जी दस्तावेजों से 31 लाख की ठगी का पर्दाफाश, सरसींवा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,,

बैंककर्मियों से सांठगांठ कर होल्ड खाते अनहोल्ड कर निकाले लाखों रुपए, वाहन-लैपटॉप समेत 40 लाख की संपत्ति जब्त

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना सरसींवा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खातों से 31 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर होल्ड खातों को अनहोल्ड कराकर रकम निकाल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी शिवा साहू (24) निवासी रायकोना, पारसनाथ साहू (26) निवासी चकरदा और सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू (21) निवासी मोहतरा (न) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जब एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के बैंक प्रबंधकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कूटरचित दस्तावेजों के जरिए होल्ड खातों से रकम निकाली गई है। जांच में सामने आया कि ऋतु साहू के खाते से 21 लाख और शिवा साहू के खाते से करीब 10.34 लाख रुपए फर्जी तरीके से आहरित किए गए।

लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन तथा फर्जी दस्तावेज सहित करीब 40 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय और एसडीओपी विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में की गई।

पूरे मामले की विवेचना में थाना सरसींवा स्टाफ और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़