छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, पढ़े पूरी खबर,,,,,

जिला पंचायत की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कृषि विभागों की समीक्षा

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़ जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी ईमानदारी, तन्मयता, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ कार्य करें ताकि जिले के समग्र विकास को नई गति मिल सके। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभागवार उपलब्धियों, प्रगति रिपोर्ट तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सड़क, जल संसाधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, उपाध्यक्ष अजय नायक, सामान्य प्रशासन समिति की सभापति डॉ. अभिलाषा नायक, शिक्षा समिति के सभापति डॉ. हरिहर जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती संतोषी खटकर, स्वास्थ्य समिति की सभापति श्रीमती सुशीला साहू तथा कृषि समिति की सभापति श्रीमती भगवन्तीन पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़