छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सिकलसेल के खिलाफ सारंगढ़ की बड़ी पहल, 4800 से अधिक जांचें; सैकड़ों मरीजों को मिला सहारा, पढ़े पूरी खबर,,,,,

जिला अस्पताल में संचालित निशुल्क सिकलसेल केंद्र बना उम्मीद की किरण, गंभीर मरीजों का इलाज और परामर्श जारी

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़।जिले में सिकलसेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने निर्णायक लड़ाई छेड़ दी है। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में संचालित ‘निशुल्क सिकलसेल सह उपचार केंद्र’ न केवल जांच के आंकड़ों में बल्कि मरीजों को राहत पहुंचाने के मामले में भी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संचालित इस केंद्र में अब तक 4800 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। यह पहल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संचालन
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में केंद्र का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप टीम पूरी गंभीरता के साथ सिकलसेल उन्मूलन की दिशा में कार्यरत है।

जांच में सामने आए अहम आंकड़े
पैथोलॉजिस्ट डॉ. रमेश साहू और उनकी लैब टीम द्वारा अब तक 4895 मरीजों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट में 427 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें

68 मरीज सिकलसेल डिजीज (SS) से पीड़ित हैं

359 मरीज सिकलसेल वाहक (AS) पाए गए हैं

यह आंकड़े जिले में इस बीमारी की गंभीरता को दर्शाते हैं।

मरीजों को मिल रही निशुल्क सुविधाएं
केंद्र में चिन्हांकित सभी मरीजों को निशुल्क जांच, दवाइयां और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

जागरूकता पर जोर
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराएं और सिकलसेल जैसी बीमारी के प्रति जागरूक बनें।

जिले में चल रही यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रही है, बल्कि सैकड़ों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद भी जगा रही है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़