प्रांजल पैकेज पीने के पानी का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की पहल की सराहना, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन
(सारंगढ़)। ग्राम खजरी में प्रांजल पैकेज पीने के पानी के शुभारंभ एवं श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, मंडल अध्यक्ष दीपक साहू, चिंताराम साहू, जगन्नाथ केसरवानी, बंशीधर साहू, सतीश शर्मा, रमेश तिवारी, भारत जटवार, पूर्व सरपंच खीकबाई साहू, पुरुषोत्तम साहू, रमा साहू, सुशीला साहू, सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूल आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में वाटर फिल्टर प्लांट एवं पैकेज्ड पेयजल इकाई की स्थापना को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस पहल के लिए धीरज साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण मिलेगा और लोगों को गुणवत्तापूर्ण पानी सुलभ हो सकेगा। ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि देश आज आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा प्रांजल पैकेज पीने के पानी की इकाई का शुभारंभ कर उसके सफल संचालन की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।




