Letest Newsसारंगढ़-बिलाईगढ़

संजय भूषण पांडे ने श्रमिकों के बीच मनाया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, फल वितरण कर बढ़ाया सम्मान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय भूषण पांडे ने श्रमिकों के बीच पहुंचकर सादगी और सम्मान के साथ यह दिन मनाया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न कार्यस्थलों का दौरा कर श्रमिकों से मुलाकात की और उन्हें श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान श्री पांडे ने श्रमिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं और उनके अथक परिश्रम के बिना किसी भी क्षेत्र में विकास संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी श्रमिकों को दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। श्री पांडे ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही श्रमिक अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं।

अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों के बीच फल वितरण किया गया। इस पहल से श्रमिकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। श्रमिकों ने भी इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें सम्मान और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़