होली से पहले प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व सद्भाव का दिया संदेश, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 मार्च 2026। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सारंगढ़ में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत सिटी कोतवाली थाना परिसर से हुई, जो भारत माता चौक, नंदा चौक, मुख्य बाजार मार्ग होते हुए तुर्की तालाब तक पहुंचा। इस दौरान प्रशासन ने नागरिकों को होली पर्व को परंपरा के अनुरूप आपसी भाईचारे, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए मनाने की अपील की।
कलेक्टर ने कहा कि त्योहार खुशियों और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रशासन की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।




