होली मिलन समारोह में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक कविता प्राण लहरें करेंगी शिरकत, पढ़े पूरी खबर

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सरसीवां। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें के सानिध्य में किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सहित सभी जांबाज कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में होली के पारंपरिक फाग गीतों, रंग-गुलाल और आपसी मिलन के साथ उत्सव का माहौल बनेगा। विधायक कविता प्राण लहरें क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियां साझा करेंगी और सभी से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश देंगी।
यह होली मिलन समारोह 07 मार्च 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे से साहू भवन, सरायपाली रोड, नगर पंचायत सरसीवां में आयोजित किया जाएगा।




