छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संगठन ने जताया भरोसा: रवि तिवारी को मिली जिला मीडिया प्रभारी की कमान, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

. सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सारंगढ़ जिले में नई नियुक्ति की है। पार्टी ने वर्तमान नगर मीडिया प्रभारी रवि तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं ओमकार केशरवानी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बताया गया कि यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर की गई है। रवि तिवारी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों तथा जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जिला भाजपा नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और बेहतर संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता दी जाएगी।

रवि तिवारी की नियुक्ति पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सारंगढ़ जिले के पत्रकारों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़