छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़ सिटी कोतवाली में गूंजा होली का उल्लास, पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल लगाकर मनाया उत्सव, पढ़े पूरी खबर,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़। होली के पावन पर्व पर जहां शहर भर में रंगों की बौछार देखने को मिली, वहीं सारंगढ़ सिटी कोतवाली परिसर भी रंग और उमंग से सराबोर नजर आया। सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया।
इस दौरान पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए और पूरे माहौल में उत्साह और खुशी की झलक देखने को मिली। ड्यूटी के बीच भी पुलिसकर्मियों ने कुछ पल निकालकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं
कोतवाली परिसर में रंगों की बौछार और डीजे की धुनों के बीच पुलिस जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने का संदेश भी दिया।




