कांकेर (आमाबेड़ा) में धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को सर्व समाज द्वारा “छत्तीसगढ़ बंद” का आव्हान,पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़ कांकेर (आमाबेड़ा): धर्मांतरण के खिलाफ हुए हिंसक विरोध और स्थानीय प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ 24 दिसंबर को “छत्तीसगढ़ बंद” का आयोजन किया गया। इस बंद का समर्थन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सारंगढ़ नगरवासियों और सर्व हिंदू समाज द्वारा किया गया। बैठक में कांकेर जिले के आमाबेड़ा में मिशनरियों द्वारा जनजाति समाज पर किए गए हमले और स्थानीय प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये की कड़ी निंदा की गई।
इस विरोध प्रदर्शन में सारंगढ़ नगर के लोगों और समस्त समाज ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ज़िला कार्यकारिणी ने भी इस बंद का ऐतिहासिक समर्थन किया और इसे पूरी तरह सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सारंगढ़ नगर के नेताओं और समाज के सदस्यों ने यह स्पष्ट किया कि इस तरह के भेदभावपूर्ण और हिंसक हमले किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और ऐसे मामलों के खिलाफ कानून को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।




