Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जल संकट के साथ गंदगी की मार, वार्ड क्र.-05 बावाकुटी में बदहाल हालात से रहवासी परेशान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। जिला मुख्यालय के वार्ड क्र.-05 बाबाकुटी, अकबरगंज स्थित संजय चौपाल गली एवं आसपास की गलियों में मूलभूत सुविधाओं का संकट गहराता जा रहा है। कई महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, वहीं नालियों की नियमित सफाई भी नहीं होने से हालात और बिगड़ गए हैं। रहवासी जलकर जमा करने के बावजूद पानी के लिए तरस रहे हैं।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि 05 फरवरी 2026 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दिया गया था। इसके बाद 10 फरवरी 2026 को जनदर्शन में कलेक्टर को भी शिकायत की गई। शिकायत के बाद नगर पालिका की ओर से कुछ मजदूर पहुंचे, लेकिन पाइपलाइन की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई और अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब गली की नालियां पूरी तरह जाम हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो नियमित रूप से नालियों की साफ-सफाई होती है और न ही कचरे का उठाव समय पर होता है। गंदा पानी नालियों मे जमा है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

नगरपालिका अधिकारी का वर्जन:

नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्र.-05 बाबाकुटी,संजय चौपाल गली  पाइपलाइन में अवरोध की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि पाइपलाइन में कुछ फंसा हुआ है, जिसके कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। इसे हटाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही नियमित पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नालियों की सफाई के लिए संबंधित अमले को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही जाम नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।

वार्डवासियों ने प्रशासन से मोहल्ले में बोर खनन, नियमित जलापूर्ति बहाल करने और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस गंभीर समस्या पर ठोस कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़