छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कनौज ने किया कोसीर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, पढ़े पूरी खबर,,,,

किसानों से की सीधी बातचीत, पंजीयन व खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

सारंगढ़-लाइव TV छत्तीसगढ़
सारंगढ़ कलेक्ट डॉ संजय कन्नौज ने गुरुवार को कोसीर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों एवं किसानों के पंजीयन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों से उन्होंने सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

कलेक्टर डॉ कनौज ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिन किसानों का पंजीयन उनकी भूमि रकबे के अनुसार हुआ है, वे संपूर्ण पंजीकृत रकबे का धान बिक्री कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा।

कलेक्टर को अपने बीच पाकर किसान उत्साहित नजर आए। उन्होंने प्रशासनिक तत्परता देखकर संतोष जताया और कहा कि समय पर उनकी समस्याओं का समाधान होने से खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, सहायक आयुक्त श्री व्यास नारायण साहू, उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार पैकरा, एसएडीओ दीपक बंजारे, कृषि विस्तार अधिकारी उपेंद्र वर्मा, पटवारी कृष्णा साहू, यशवंत सिंह ठाकुर, आनंद सिदार, समिति प्रबंधक खगेश जांगड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़