छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृत कराने पर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का जिला प्रेस क्लब ने जताया आभार, पढ़े पूरी खबर,,,,

शीघ्र भूमि पूजन का भी मिला आश्वासन, विश्राम गृह में प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की मुलाकात

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन


सारंगढ,जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के शुक्रवार को सारंगढ़ नगर आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिला प्रेस क्लब के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि की स्वीकृति दिलाने में सहयोग के लिए प्रेस क्लब की ओर से प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ जल्द से जल्द भूमि पूजन का भी आश्वासन दिया।

मुलाक़ात के दौरान जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय विधायक केराबाई मनहर जिला शह प्रभारी विद्या नयी सिदार पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महामंत्री अमित तिवारी सहित अन्य कई भाजपाईयों की उपस्थिति रही ।वहीं जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक थवाईत, उपाध्यक्ष रवि तिवारी,किशोर मनहर, राहुल भारती,गौतम बंजारे, गोविंद बरेठ, योगेश कुर्रे, टार्जन महेश,गोल्डी लहरे, मुकेश जोल्हे,संतोष चौहान, संतोष जायसवाल, सिद्धू खूंटे, धीरज बरेठ, मिलन महंत, राजू निराला,चुनेश, दिनेश सिंह राजपूत,प्रशांत, प्रधान, दिलीप टंडन एवं अन्य सदस्यों ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति की दिशा में पहल के लिए प्रभारी मंत्री का पुनः आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़