छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में तहसीलदार सारंगढ़ एन.के. सिन्हा ने कई लंबित सीमांकन प्रकरणों का किया निराकरण, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए तहसील स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसीलदार सारंगढ़ एन.के. सिन्हा द्वारा बारिश के पूर्व सभी लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष “सीमांकन पखवाड़ा” अभियान संचालित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

तहसीलदार सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व अमले ने क्षेत्र में लंबित सीमांकन प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया। अभियान के दौरान न केवल वर्तमान वर्ष के बल्कि विगत वर्षों से लंबित कई प्रकरणों का भी सफलतापूर्वक सीमांकन किया गया। इससे किसानों एवं भूमि स्वामियों को बड़ी राहत मिली है।

ज्ञात हो कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के बाद खेतों एवं भूमि का सीमांकन कार्य करना व्यावहारिक रूप से कठिन हो जाता है। ऐसे में अनेक किसान अपनी भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर चिंतित थे। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने समय रहते विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों का निराकरण सुनिश्चित किया, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।

किसानों ने बताया कि लंबे समय से लंबित सीमांकन प्रकरणों के निपटारे से भूमि विवादों के समाधान में मदद मिली है तथा खेती-किसानी के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सुविधा होगी। राजस्व विभाग की इस पहल से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने बताया कि राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है तथा शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमांकन सहित अन्य राजस्व मामलों के निराकरण में भी तेजी लाई जा रही है ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं तहसील प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से चलाए गए इस विशेष अभियान को क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों ने सराहनीय पहल बताया है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़