छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब होगी बड़ी सर्जरी, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़,
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अब सिजेरियन एवं अन्य मेजर ऑपरेशन की सुविधा और बेहतर हो सकेगी। लंबे समय से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी के कारण बड़ी सर्जरी प्रभावित हो रही थी, जिससे मरीजों को रायगढ़ सहित अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ की एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कुंती नायक की सेवाएं सप्ताह में दो दिन — सोमवार एवं मंगलवार — जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में उपलब्ध रहेंगी। उनके द्वारा सिजेरियन डिलीवरी सहित अन्य जटिल ऑपरेशन में आवश्यक एनेस्थीसिया सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस सुविधा को शुरू कराने के लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने लगातार प्रयास किए। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि अब जिला चिकित्सालय में बड़े ऑपरेशन भी सुचारू रूप से किए जा सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार जायसवाल ने आवश्यक समन्वय कर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस निर्णय से जिले के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा अनावश्यक रेफरल की समस्या में कमी आएगी। जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शासन के इस फैसले को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
खबर का असर: आमाकोनी बांध की नहर का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ, बजट स्वीकृत होते ही होगी सफाई, पढ़े पूरी खबर,,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे