छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

धरती आबा शिविर में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश, शासकीय कार्य में लापरवाही का मामला

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत परसापाली के सचिव पर कार्रवाई कराई। धरती आबा शिविर के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर पदमिनी भोई साहू बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसापाली में आयोजित धरती आबा शिविर में शामिल हुई थीं। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों ने पंचायत सचिव सुदर्शन हिरवानी के विरुद्ध गंभीर शिकायतें प्रस्तुत कीं। शिकायत में बताया गया कि सचिव नियमित रूप से ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रहते थे, आम नागरिकों से आवेदन पत्र लेने नहीं आते थे तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी समय पर नहीं किए जा रहे थे। इसके अलावा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए।

शिकायतों को सुनने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत बर्मन ने सचिव सुदर्शन हिरवानी को शासकीय कार्य में लापरवाही के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को ग्रामीणों ने सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे पंचायत स्तर पर कार्य व्यवस्था में सुधार होगा और आम नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
13 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में होगा HPV वैक्सीन सप्ताह, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, पढ़े पूरी खबर,,,,,, शिक्षा की राह में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा: पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, 1500 से ज्यादा मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे, जिला अस्पताल सारंगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, खाते में 2.71 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, पढ़े पूरी खबर,,,,,...