छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कल जिला अस्पताल में लगेगा ‘सुरक्षित मातृत्व’ मेला: गर्भवतियों को निःशुल्क सोनोग्राफी, लैब जांच और पौष्टिक जलपान की सुविधा, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार 25 मई 2026 को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में किया जाएगा। 24 मई रविवार होने के कारण यह शिविर अगले दिन आयोजित किया जा रहा है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में गर्भवती महिलाओं को एक ही स्थान पर कई स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के संचालन में सीएमएचओ और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की विशेष भूमिका रहेगी।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिले की गर्भवती महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क सोनोग्राफी (USG), खून व पेशाब सहित आवश्यक लैब जांच तथा गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक जलपान की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से भी ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
13 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में होगा HPV वैक्सीन सप्ताह, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, पढ़े पूरी खबर,,,,,, शिक्षा की राह में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा: पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, 1500 से ज्यादा मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे, जिला अस्पताल सारंगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, खाते में 2.71 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, पढ़े पूरी खबर,,,,,...