Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: 50 से अधिक दुकानों की जांच, दिए सख्त निर्देश, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘सही दवा, शुद्ध आहार—यही है छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम के तहत क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। शुक्रवार और शनिवार को सारंगढ़ व बिलाईगढ़ क्षेत्र में संयुक्त टीम ने व्यापक कार्रवाई करते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल की टीम ने करीब 50 से अधिक ठेले, गुमटी, होटल, गन्ना जूस सेंटर और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से साप्ताहिक बाजारों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का जायजा लिया गया।

जांच के दौरान कई स्थानों पर खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को तत्काल लाइसेंस बनवाने और उसे दुकान में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही अखबारी कागज में खाद्य सामग्री रखने, अखाद्य रंगों के उपयोग और निर्धारित मात्रा से अधिक रंग मिलाने पर सख्त चेतावनी दी गई।

टीम ने मौके पर ही दुकानदारों और आम लोगों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। आमजन से अपील की गई कि वे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर विभाग को सूचित करें।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ी है और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़