Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में अब ‘मुस्कान’ की गारंटी: अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं का हुआ शंखनाद, पढ़े पूरी खबर,,,,,

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल बना दंत रोगों के इलाज का ‘हब

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़,
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ अब केवल सामान्य इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का गढ़ बनता जा रहा है। इसी कड़ी में, अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग (Dental Department) ने एक नई ऊंचाई छुई है। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल निर्देशन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल का दंत चिकित्सा विभाग जिले के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विगत वर्ष 2025-26 में डेटल ओ पी डी में कुल 6932 दन्त रोगों से पीड़ित मरीजो ने उपचार लाभ प्राप्त किया.


उपलब्ध सुविधाएं और अत्याधुनिक उपचार
अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में मरीजों को केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से जटिल उपचार भी प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

डिजिटल एक्स-रे और आधुनिक मशीनें: दांतों का डिजिटल एक्स-रे और कम समय में सटीक जांच
जटिल सर्जरी: मसूड़ों का उपचार, रूट कैनाल (RCT) और दांत निकालने (Extraction) की सुगम व्यवस्था
निशुल्क इलाज: शासन की योजनाओं के तहत गरीब वर्ग के लिए वरदान।
दांतों की अल्ट्रासोनिक मशीन से सफाई और फिलिंग।
पायरिया और अन्य गंभीर मुख रोगों का निदान।
बच्चो के ख़राब दांत को निकलना, दांतों में मसाला भरना Composite Restoration,
माइनर सर्जरी जैसे Mucocele, Cyst निकालने की सुविधा
मुह के कम खुलने का उपचार
Gingivectomy बढे हुए मसूड़ों को काटना

निजी अस्पतालों के खर्च से मिली राहत
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के विशेष फोकस के कारण अस्पताल में सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। जहाँ निजी क्लीनिकों में दंत चिकित्सा काफी महंगी होती है, वहीं जिला अस्पताल में डॉ. इन्दू सोनवानी के नेतृत्व में गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को निशुल्क और उच्च स्तरीय सेवा मिल रही है।

हमारा लक्ष्य है कि सारंगढ़ का हर नागरिक स्वस्थ मुस्कान के साथ घर जाए। जिला चिकित्सालय में हम निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं बेहद किफायती और सुलभ तरीके से प्रदान कर रहे हैं ।”
डॉ. दीपक जायसवाल, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय सारंगढ़

आम जन के लिए संदेश:
यदि आप दांतों के दर्द, मसूड़ों की समस्या या अन्य दंत रोगों से परेशान हैं, तो बिना देर किए जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 06 में संपर्क करे
सारंगढ़ की जनता ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और चिकित्सा टीम का आभार जताया है। अब दांतों की समस्याओं के लिए मरीजों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़