छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में 10 अप्रैल को विशेष दिव्यांग जांच शिविर, मौके पर ही होगा परीक्षण और प्रमाण पत्र की प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़,जिले के दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 10 अप्रैल को बिलाईगढ़ में विशेष दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की पहल पर आयोजित इस शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड की टीम मौके पर ही जांच करेगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री इन्द्रजीत बर्मन के निर्देशन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलाईगढ़ में यह एकदिवसीय शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शिविर का उद्देश्य ऐसे दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाना है, जो दूरी या अन्य कारणों से जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल बोर्ड तक नहीं पहुंच पाते।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके दिव्यांगता प्रतिशत का निर्धारण करेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया भी मौके पर ही प्रारंभ की जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए मेडिकल बोर्ड की पूरी टीम शिविर में तैनात रहेगी। जिला प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी देकर उन्हें सीएचसी तक पहुंचाने में सहयोग करें।

जरूरी सूचना

  • समय: सुबह 10:00 बजे से
  • स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलाईगढ़
  • आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, 3 पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और पुराने मेडिकल रिकॉर्ड (यदि उपलब्ध हो)

प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे गांव-गांव में मुनादी कराकर इस शिविर की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजन इस ऑन-द-स्पॉट सुविधा का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़